
रायगढ़ - छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के सोशल मीडिया विभाग द्वारा आयोजित "Creator Connect 2026" कार्यक्रम का सफल आयोजन होटल पुष्पक, रायगढ़ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रायगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स एवं डिजिटल क्रिएटर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में वेदप्रकाश महंत (प्रबंधक, सोशल मीडिया विभाग, छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन) एवं महेंद्र अग्रवाल (जिला अध्यक्ष, रायगढ़, छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन) की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री सौरभ अग्रवाल को जिला प्रमुख, सोशल मीडिया विभाग, रायगढ़ तथा श्री लक्ष्यदीप चंद्रा को जिला समन्वयक, सोशल मीडिया विभाग, रायगढ़ के रूप में नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर अक्षय किशोर, उत्तम चौहान, प्रिंस कुमार पांडा, किशन साहू, अमित कुमार गुप्ता, प्रभात साहू, मनीष कुर्रे, रीना साहू, दीपेश कुमार, देवांशु साहू, अजीत मालाकार, अवधेश सिंह, तुलेश कुमार साहू, योगेश श्रीवास, रामेश्वर साव, एकलव्य साहू, दीपक महंत, नितिन आनंद, स्वप्निल नामदेव, चीनू ब्लॉग, सीया साहू, सुभमा वर्मा, दिव्या बोहीदार, हर्ष बोले, सतीश कुमार केंवट, राधा सोनी, वैशाली श्रीवास्तव, अशोक कुमार यादव, आस्था श्री त्रिपाठी, अंचल शुक्ला, मेघसागर साहू, नैन दास मानिकपुरी, खीरसागर साहू, आयुष सिंह राजपूत, प्रिंस सोनी, अवनीश चेलकर, लखन देवांगन, शुभम कुमार तिवारी, सबीना सबरी, करण भारती, डोलनारायण चौहान, ऋषि महंत, आर्यन शुक्ला, अर्पित सागर, अमन पटेल, चुरावन वर्मा, अनुभव साहू, अंकिता कुमारी, आशीष सोनी, ऋतुज पटेल एवं प्रिंस कुमार सहित सभी पंजीकृत सदस्यों को छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के सोशल मीडिया विभाग द्वारा आधिकारिक पहचान पत्र (Official Identity Card) प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान डिजिटल क्रिएटर्स के बीच आपसी परिचय, नेटवर्किंग एवं भविष्य में संयुक्त रूप से कार्य करने पर चर्चा हुई। आयोजन में सभी प्रतिभागियों के लिए होटल पुष्पक द्वारा उत्कृष्ट भोजन एवं आतिथ्य की व्यवस्था भी की गई, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन ने कहा कि सोशल मीडिया क्रिएटर्स को एक संगठित मंच प्रदान कर उन्हें पहचान, सम्मान एवं विभिन्न सदस्य सुविधाओं से जोड़ने का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
एक टिप्पणी भेजें