Top News

दुर्ग,(थाना पद्मनाभपुर )- पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 12 घंटे के भीतर एक ही परिवार के सभी 6 आरोपियों को धर दबोचा .

 

दुर्ग - दिनांक 12.07.2026 को रात्रि लगभग 21:30 बजे कुन्दरा पारा जैतखाम के पास पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी अक्षय कोठारी, उनके भाई लेखराम कोठारी, गोपा उर्फ सूर्यदेव कोठारी और चाचा बल्ला उर्फ रोशन कोठारी पर आरोपियों द्वारा एक राय होकर लाठी, डंडे, ईंट व चाकू से प्राणघातक हमला किया गया। हमले में गंभीर चोटें आने के कारण लेखराम कोठारी की मृत्यु हो गई तथा अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 0421/2026, धारा 103(1), 109(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नए वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों को संकलित किया गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर घेराबंदी कर घटना में संलिप्त एक ही परिवार के सभी 6 आरोपियों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया।

घटना स्थल :-

(थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत जैतखाम के पास, कुन्दरा पारा दुर्ग।) 

आरोपियों के नाम :-

1)लक्ष्मी चेलक, पिता मेलाराम चेलक, उम्र 35 वर्ष, निवासी कुन्दरापारा पद्मनाभपुर।

2)आकाश चेलक, पिता रामचंद्र, उम्र 26 वर्ष, निवासी कुन्दरापारा पद्मनाभपुर।

3)सत्यम चेलक, पिता तारांदास, उम्र 33 वर्ष, निवासी कुन्दरापारा पद्मनाभपुर।

4)खेलू चेलक, पिता रामचंद्र, उम्र 32 वर्ष, निवासी कुन्दरापारा पद्मनाभपुर।

5)प्रकाश चेलक, पिता रामचरण, उम्र 29 वर्ष, निवासी कुन्दरापारा पद्मनाभपुर।

6)देवचंद चेलक, पिता मेलाराम चेलक, उम्र 34 वर्ष, निवासी कुन्दरापारा पद्मनाभपुर।

जप्त सामग्री :-

1)घटना में प्रयुक्त ईंट (Bricks)।

2)घटना में प्रयुक्त डंडे (Sticks)।

3)घटना में प्रयुक्त चाकू (Knives)।

4)अपराध के समय प्रयुक्त किए गए कपड़े (Clothes)।

सराहनीय कार्य :-

उक्त त्वरित कार्यवाही में थाना पद्मनाभपुर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा नए कानून के प्रावधानों के तहत वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाते हुए प्रभावी विवेचना कर सभी 6 आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील : -

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपसी वादों व रंजिशों को कानूनन सुलझाएं, कानून अपने हाथ में लेने वालों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने