Top News

मुक्तिधाम में शेड, सड़क, पेवर ब्लॉक, शौचालय सहित कई सुविधाओं का होगा विस्तार: महापौर.

दुर्ग -13 जुलाई नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक-01 स्थित शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार कार्य का आज महापौर अलका बाघमार ने भूमिपूजन किया। 26.23 लाख रुपए की लागत से होने वाले इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य एवं वार्ड पार्षद मनीष साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार कार्य के तहत नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। इसमें लकड़ी रखने के लिए शेड निर्माण, पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य, सड़क निर्माण, पुरानी परिसीमा दीवार का ध्वस्तीकरण, पुराने प्रवेश द्वार के समीप शौचालय ब्लॉक निर्माण एवं पुराने शवदाह शेड के पास कचरा संग्रहण टैंक का निर्माण शामिल है। इन कार्यों के पूर्ण होने से मुक्तिधाम की व्यवस्था बेहतर एवं सुविधाजनक होगी।

भूमिपूजन के दौरान महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। मुक्तिधाम जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का व्यवस्थित विकास आवश्यक है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की श्रृंखला जारी है और जनहित से जुड़े कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, लीना दिनेश देवांगन, काशीराम कोसरे, गुलाब वर्मा, मनीष साहू, रामचंद्र सेन, जितेंद्र महोविया, सुरूचि उमरे, रंजीता पाटिल, जिला भाजपा प्रवक्ता अरुण सिंह, मनमोहन सिंह, अनूप सोनी, चमेली साहू, तुलसी यादव, सहायक अभियंता संजय ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं निगम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने