छत्तीसगढ़ - प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू की अध्यक्षता एवं प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ संयोजक शशि कांत साहू के नेतृत्व में समाज के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता मुकेश साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का संगठन सचिव नियुक्त किया गया है।
युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किए जाने पर मुकेश साहू ने प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ संयोजक एवं समाज के सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर व्यक्त किए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में समाज के युवाओं को संगठित कर सामाजिक एकता, शिक्षा, संगठन सशक्तीकरण तथा समाजहित के विभिन्न कार्यों को गति दी जाएगी।
मुकेश साहू ने कहा कि संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे प्रदेशभर में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मुकेश साहू दुर्ग जिला साहू संघ में युवा प्रकोष्ठ संयोजक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके उत्कृष्ट संगठन कौशल, सक्रिय कार्यशैली एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
संगठन के पदाधिकारियों, जिला साहू संघ के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने मुकेश साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और सक्रिय योगदान से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें