Top News

जिला दुर्ग ग्राम,थनोद हायर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता अभियान: सीएसपी दुर्ग और साइबर एक्सपर्ट्स ने छात्रों को सिखाए सुरक्षा के गुर.

  
 दुर्ग(ग्राम- थनोद) - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थनोद में विद्यार्थियों को सुरक्षित और जागरूक नागरिक बनाने के उद्देश्य से एक वृहद जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ पुलिस की 'ऑपरेशन विश्वास' और 'जन मित्र योजना' के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को साइबर अपराध, यातायात नियम, नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाया गया।


मुख्य अतिथि और विशेषज्ञ टीमकार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शक के रूप में सीएसपी महोदय (दुर्ग) उपस्थित रहे। उनके साथ साइबर सेल से तकनीकी विशेषज्ञ श्री संकल्प राय, दुर्ग यातायात पुलिस और महिला रक्षा टीम के अधिकारी शामिल हुए।

इन महत्वपूर्ण विषयों पर दी गई जानकारी:-

साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन 1930: साइबर एक्सपर्ट श्री संकल्प राय ने छात्रों को ऑनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड और फिशिंग लिंक्स के खतरों से आगाह किया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल दर्ज कराएं।

महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन 1933: महिला रक्षा टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या किसी भी आपातकालीन स्थिति में महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1933 और डायल 112 का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।यातायात जागरूकता: यातायात टीम ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियम समझाए। नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और ट्रैफिक सिग्नल्स का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।नशा मुक्ति का संकल्प: अधिकारियों ने युवाओं में बढ़ते नशे के दुष्परिणामों को रेखांकित किया। छात्रों को नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई गई।

'ऑपरेशन विश्वास' और 'जन मित्र' की पहल सीएसपी महोदय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस आपकी मित्र है। 'ऑपरेशन विश्वास' का उद्देश्य आम जनता और विशेषकर युवाओं के मन से पुलिस का डर हटाकर सुरक्षा का भाव जगाना है। स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों ने पुलिस विभाग की इस अनूठी पहल की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने