दुर्ग - गोंडवाना समाज की पहली प्राथमिकता 'अच्छी शिक्षा - उच्च शिक्षा' के उद्देश्य से गोंडवाना भवन सिविल लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आदि शक्ति बुढ़ा देव की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि स्वप्निल चक्रवर्ती, अप्रवासी भारतीय ब्रिटेन, ने छात्रों से कहा कि आप सभी प्रतिभावान हैं। डॉक्टर और इंजीनियर बनकर परिवार और देश को मजबूत करेंगे। मैं आगे भी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित और सहयोग करता रहूंगा।
समाजसेवी राकेश ठाकुर ने कहा कि शिक्षित समाज ही सशक्त समाज की पहचान है। छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बहुल राज्य का सर्वांगीण विकास शासन के साथ-साथ समाज की धरातलीय सेवा से ही संभव है। समाज में शिक्षा पहली प्राथमिकता बने।
महिला प्रभाग अध्यक्ष ममता आरमो ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए नशा मुक्त समाज और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक, उपहार और स्टेशनरी सामग्री वितरित की।
संचालन राजेश्वरी नेताम ने किया और आभार कुसुम लता ठाकुर ने व्यक्त किया। जी.आर. सोरी, गोरेलाल, महावीर ठाकुर, सागर सिंह मांडवी, चंदू ध्रुव, लखन नेताम सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें