दुर्ग, रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के पास चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव होने से यातायात प्रभावित हो गया है। पानी भरने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, निर्माण कार्य के चलते सिरसा गेट मार्ग पूरी तरह बंद है, इसलिए इस रास्ते का उपयोग वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी नहीं किया जा सकता।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने प्रभावित क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। साथ ही, ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए विभिन्न श्रेणी के वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
वैकल्पिक मार्ग :-
🚷 राजनांदगांव से रायपुर जाने वाले भारी वाहन:-
अंजोरा बाईपास → पुलगांव चौक → अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर
🚷बालोद से रायपुर जाने वाले भारी वाहन:-
अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर
🚷 ट्रांसपोर्ट नगर, भिलाई एवं नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन:-
अहिरवारा मोड़ → कुम्हारी → मुरमुंडा चौक → कोचेबंद → मलपुरी कला → भालेसर → कंडरका चौक → पथरीडी → उरला → बिरगांव → रायपुर
🚷भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के लिए:-
उतई → सेलूद → फूंडा → मोतीपुर मार्ग
दुर्ग पुलिस की अपील -
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से रायपुर की ओर यात्रा करने से पहले पर्याप्त समय लेकर घर से निकलने और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। साथ ही, सिरसा गेट मार्ग बंद होने के कारण इस रास्ते से जाने का प्रयास न करने तथा यातायात पुलिस के निर्देशों और डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने की सलाह दी है।

एक टिप्पणी भेजें