रायपुर - पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद रायपुर लोकसभा विकास उपाध्याय सुबह 8 बजे एम्स पहुंच कर तीजन बाई पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि देते हुए इसे छत्तीसगढ़ सहित संपूर्ण भारत देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।उपाध्याय ने कहा का तीजन बाई ने अपनी दमदार आवाज , अभिनय से पड़वानी को देश दुनिया में पहचान दिलाई , हजारों मंचों पर प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का परचम विदेशों तक लहराया , लोककला के क्षेत्र में उनके इस योगदान के लिए पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित किया गया ।
महज 9 साल की उम्र से पंडवानी गाना प्रारंभ कर सबको आश्चर्यचकित कर छत्तीसगढ़ में इतिहास रचने का काम किया। परिवारिक संघर्ष कर उन्होंने अपने सपनों को साकार किया और देश के लिए नाम कमाया उनके जाने से कला और संस्कृति जगत में शोक की लहर दौड़ गई और ऐसी क्षति जिसका भरपाई असंभव है।



एक टिप्पणी भेजें