जगदलपुर -छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश पर एवं शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश में मिशन गांव चलो अभियान अंतर्गत संगठन सृजन कार्यक्रम के नानगुर प्रभारी एवं पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन की अध्यक्षता मे नानगुर ब्लॉक के सह प्रभारी विजय सिंह एवं ब्लॉक अध्यक्ष फूलसिंह बघेल नानगुर ब्लॉक की उपस्थिति में बूथ/पंचायत कमेटी के गठन प्रकिया हेतु ग्राम पंचायत तिरिया, कावापाल,कालागुड़ा एवं टाइपदर मे बैठक किया गया !बैठक मे उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को कांग्रेस पार्टी की रीती नीती एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों कोघर घर तक पहुंचाने एवं भा ज पा के जनविरोधी नीतियों के सम्बन्ध मे जनता को सचेत कराने की चर्चा की गई एवं ग्रामीण अंचल मे कांग्रेस की मजबूती पर भी चर्चा की गई....*
इस बैठक में मुख्य रूप सेमण्डल अध्यक्ष तुला राम ,कांग्रेस सचिव सुन्दर जी,पदम नेताम,दीपक नाग,डोमू, चेलमु नाग,चेतन नाग,रोनू नाग,बामदेव,खैमराज सेठिया, सहित अनेकों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.


एक टिप्पणी भेजें