जगदलपुर - जगदलपुर नगर पालिका निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे लापता हो गए हैं शहर की जनता से इनका अब कोई सरोकार नहीं है क्योंकि महापौर संजय पांडे अब जगदलपुर नगर निगम के नहीं बल्कि अपनी पार्टी एवं चुनावी प्रचार प्रसार के महापौर बने हुए हैं जगदलपुर नगर निगम में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है जनता की मूलभूत सुविधाएं व शहर में साफ-सफाई, नाली निर्माण,पानी की किल्लत और बदहाल सड़कों जैसे विकास कार्य अधर में लटके पड़े हैं शहर में भीषण गर्मी का प्रकोप है शहर की जनता की समस्याओं का निराकरण करना छोड़ महापौर सिर्फ अपनी पार्टी से संबंधित राजनीतिक गतिविधियों को महत्व दे रहे हैं इससे साफ प्रतीत होता है कि महापौर संजय पांडे अपने ही पार्टी के महापौर है नगर निगम प्रशासन व महापौर पांडे जनहित के कार्यों को छोड़ स्वहित के कार्यों को पूरा करने में लगे हुए हैं.
नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने आगे कहा शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान है शहर में पेयजल की भारी समस्या है पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है शहर के कई कई वार्डो में गंदा पानी आ रहा है। जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे शहर में बढ़ते जा रहे हैं।सफाई व्यवस्था जस की तस है शहरों में कचरे के अंबार लगा हुआ हैं नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है।और लापता महापौर संजय पांडे सिर्फ और सिर्फ अपने कार्यक्रमों में व्यस्त है! नगर निगम प्रशासन भाजपा के महापौर संजय पांडे का कथित विकास सिर्फ कागजों तक सीमित है किंतु धरातल पर जीरो बटे सन्नाटा!कुल मिलाकर निगम प्रशासन व महापौर शहर की जनता को छलने का कार्य कर रहे है!
नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा कहां गए वो महापौर जो कहते हैं कि जगदलपुर शहर को इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ बनाएंगे?कहां गए वो महापौर जो सत्ता में आने बड़े बड़े वादे किए थे? जब जनता समस्याओं से जूझ रही है तो महापौर का कोई पता नहीं है ये लापता और निष्क्रिय महापौर व निगम प्रशासन की लापरवाही का ही नतीजा है कि बस्तर स्वच्छ सर्वेक्षण में पिछड़ा हुआ है।जनता और जनहित मुद्दों को लेकर महापौर की चुप्पी समझ से परे है!महापौर सिर्फ बड़े बड़े बैनर पोस्टरों और विज्ञापनों में केवल अपनी वाहवाही लूटा रहे है। वहीं नगर निगम में सिर्फ कमीशन प्रणाली का बोलबाला चल रहा है जहाँ फाइलों की मंजूरी से लेकर अनुबंध तक सिर्फ अवैध वसूली की जा रही है है महापौर पांडे और नगर निगम प्रशासन द्वारा संपत्ति और पानी कर में भारी बढ़ोतरी कर वसूली तो की जा रही है,जबकि जनता को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह से नदारद हैं।

एक टिप्पणी भेजें