Top News

गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर शिवसेना का 27 अप्रैल को 1 दिवसीय उपवास धरना .

                 

दुर्ग -भारत में गौहत्या पूर्ण रूप से बंद करने और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर शिवसेना दुर्ग-भिलाई इकाई 27 अप्रैल 2026 को 1 दिवसीय उपवास धरने का आयोजन करेगी। 

जिला अध्यक्ष सम्राट सिंह के नेतृत्व में यह धरना सुबह 10:30 बजे से जिला कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित होगा। संगठन ने "गौ सेवा, गौ सुरक्षा, गौ सम्मान" का नारा देते हुए सभी हिंदुओं से धरने में शामिल होने की अपील की है।

*शिवसेना की प्रमुख मांगें:*

- भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए

- गोवंश की सुरक्षा के लिए कठोर कानून बनाया जाए 

- गौशालाओं को सरकारी संरक्षण और सहायता मिले

- गौ तस्करी पर सख्त रोक और कड़ी कार्रवाई हो

- गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए

- गौ माता की रक्षार्थ कड़े कदम उठाए जाएं

पोस्टर में "चलो हिंदुओं गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने, चलो हिंदुओं भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने" का आह्वान भी किया गया है। शिवसेना ने कहा कि गौ माता की सेवा और सुरक्षा के लिए सभी को संगठित होना होगा. 

Post a Comment

और नया पुराने