Top News

मंत्री गजेन्द्र यादव के प्रयास से दुर्ग में पहले फोरलेन सड़क निर्माण का भूमिपूजन

दुर्ग - शहर के विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज दुर्ग शहर के भीतर पहली फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की उपस्थिति में यह महत्वपूर्ण कार्य शुरुआत की गई। ₹267.89 लाख की लागत से धमधा-बेमेतरा अंडरब्रिज से अग्रसेन चौक तक लगभग 480 मीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के बन जाने से शहर की बड़ी आबादी को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। लोगों को सुरक्षित, सुगम और तेज आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। यह सड़क दुर्ग शहर के यातायात तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने 5 स्थान पर फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाना है जिसके अंतर्गत पहले फोरलेन सड़क का आज भूमिपूजन किया गया। यह कार्य केवल एक सड़क निर्माण नहीं, बल्कि चुनाव के दौरान किए गए विकास के वादों को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम है। भाजपा सरकार शहर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। दुर्ग की जनता का भाजपा के प्रति स्नेह, विश्वास और सहयोग ही दुर्ग शहर को निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर कर रहा है।

चुनाव के दौरान दुर्गवासियों से किए गए विकास के वादों को पूर्ण करने की दिशा में ठोस पहल है। उन्होंने आगे कहा कि सुशासन की सरकार में दुर्ग का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना एवं यातायात जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार योजनाबद्ध कार्य किए जा रहे हैं। भाजपा सरकार शहर के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। दुर्ग की जनता का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही शहर को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर कर रहा है। भूमिपूजन में उपस्थित क्षेत्र के व्यापारियों ने बाजे गाजे के साथ मंत्री गजेन्द्र यादव का स्वागत अभिनन्दन कर फोरलेन सड़क की स्वीकृति दिलाने आभार जताते हुए उन्होंने बताया की शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए फोरलेन सड़क की मांग सालों से की जा रही थी, जिसे लेकर मंत्री गजेन्द्र यादव ने गंभीरता दिखाई और प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण कराकर आज भूमिपूजन कर फोरलेन सड़क की सौगात दिए है।

अग्रसेन चौक में डोमशेड -अग्रसेन चौक के पास राम मंदिर के पीछे एक तरफ ₹15 लाख की लागत से दो स्थान पर डोम शेड लगेगा। एक तरफ व्यापारियों के बैठने के लिए और दूसरी तरफ सार्वजनिक आयोजनों के लिए डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। इससे सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

भूमिपूजन में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सभापति श्याम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंदर खुराना, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह, पार्षद श्रीमति मनीषा सोनी, मनीष साहू, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, देवनारायण तांडी, मनोज सोनी, युवराज कुंजाम, आशीष चंद्राकर, श्रीमति लोकेश्वरी ठाकुर, मनीष कोठारी, गुलशन साहू, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने