Top News

गांव चलो, बस्ती चलो' अभियान से घर-घर पहुंचेगी डबल इंजन सरकार की उपलब्धि.

 

रिसाली,दुर्ग - देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने बुधवार को रिसाली स्थित मैत्री कुंज आज़ाद मार्केट में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया। 


विधायक श्री ललित चंद्राकर* ने इस दौरान वकील, व्यापारी, किसान, शिक्षक एवं समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों व गणमान्यजनों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष के कार्यकाल में शुरू की गई आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी, जनधन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और लाभार्थियों से फीडबैक लिया।

जनसंपर्क के दौरान श्री चंद्राकर ने कहा कि "विशेष जनसंपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग से सीधा संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों एवं सुझावों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। वरिष्ठजनों का अनुभव और जनता का विश्वास ही विकसित भारत की सच्ची नींव है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने पिछले 12 वर्षों में अंत्योदय के मंत्र को साकार करते हुए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाया है।"


उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश नीतिगत पंगुता और भ्रष्टाचार से जूझ रहा था। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई है। राष्ट्रीय राजमार्ग 60% बढ़कर 1.46 लाख किमी हो गए, अर्थव्यवस्था 2 ट्रिलियन से 4 ट्रिलियन डॉलर पहुंची, UPI ने डिजिटल क्रांति लाई। कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और 220 करोड़ वैक्सीन डोज का रिकॉर्ड बना।

*डबल इंजन सरकार से हर जन उत्साहित*  

श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की भाजपा सरकार गरीब, किसान, महिला और युवा के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। महतारी वंदन योजना से 70 लाख माताओं-बहनों को हर माह 1000 रुपये, कृषक उन्नति योजना से किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान, तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये प्रति मानक बोरा मिल रहा है। इससे हर वर्ग में उत्साह है।

*'गांव चलो, बस्ती चलो' अभियान की शुरुआत*  

विधायक ने बताया कि मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 जून से 21 जून तक चल रहे 'बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के' महाअभियान के तहत अब 'गांव चलो, बस्ती चलो' अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव, बस्ती-बस्ती जाकर बूथ स्तर तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगे। हर घर में लाभार्थियों से संपर्क कर योजनाओं जानकारी साझा किया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, महामंत्री गुड्डू झा, नेताप्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद माया यादव, रमा साहू, सविता धवस, मनीष यादव, धर्मेन्द्र भगत, प्रेमचंद साहू, अजीत चौधरी, खिलेश्वरी ढालेंद्र, संध्या वर्मा, राजेश्वरी पसीने, तरसेम कौर, धनेश्वरी नेताम, ऊषा साहू, हरीश चंद्र, राणा मुखर्जी, अमित वर्मा, उत्कर्ष तिवारी, हर्ष डोंगरे, केपी बघेल, विकास कुलश्रेष्ठ, सोनू राम सिंह, संतोष चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनसंपर्क के दौरान व्यापारियों आम जानो से विधायक ने सभी की समस्याएं सुनीं और शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

और नया पुराने