Top News

नवजात शिशु एम्बुलेंस की EMT आरती साहू को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया .

  

दुर्ग- नवजात शिशुओं को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में उल्लेखनीय योगदान हेतु नवजात शिशु एम्बुलेंस की EMT आरती साहू को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज द्वारा कार्यक्रम प्रबंधक आसिम खान की उपस्थिति में प्रदान किया गया। आरती साहू को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भावना एवं नवजात शिशुओं की आपातकालीन देखभाल में उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहा गया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने में एम्बुलेंस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आरती साहू के समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।i

Post a Comment

और नया पुराने