Top News

*स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ का लगातार 173 वॉं पौधारोपण,जल संरक्षण,स्वच्छता जागरूकता अभियान संपन्न.


दुर्ग - हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर लगातार 173 वें सप्ताह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों शिवनाथ नदी घाट शिव मंदिर ग्राम महमरा दुर्ग में साफ सफाई कर ट्री गार्ड में फलदार पौधे का पौधारोपण किया। ग्राम पीपरछेड़ी के मुक्ति धाम में पूर्व लगाए गए छायादार पौधे का सदस्य लालजी देशमुख ने आसपास के खरपतवार की सफाई कर पौधों की देखभाल की। हुडको तालाब भिलाई नगर में साफ-सफाई कर जल संरक्षण का संदेश दिया। शिव पार्वती धाम बालोद,शिव मंदिर महाकाल सुरेगॉंव,शिव दुर्गा मंदिर भिलाई ,कपिश्वर धाम भिलाई, ग्राम अंजोरा दुर्ग में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति की टीम द्वारा इन सभी स्थानों से झिल्ली,कागज, खाद्य पदार्थ के रेपर, प्लास्टिक चम्मच, पानी पाउच,पानी प्लास्टिक बाटल, गुटखा पाउच,जूठा दोना पत्तल, शराब की बोतल,डिस्पोजल , पूजा हवन सामग्री जिसे श्रद्धालु लोग नदी,तालाब में ठंडा करते हैं आदि को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया। ये कचरे  सड़कर बदबू फैला रहे थे, जिसे स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा इस बदबूदार कचरे को नदी,तालाब से बाहर निकाल कर निर्धारित स्थान पर डंप किया।वहां शिवनाथ नदी, तालाब में स्नान करने आए लोगों से स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम विगत पांच वर्षों से स्वयं एवं समाचारपत्रों के माध्यम से निवेदन करते आ रही है जिससे जागरूक होकर लोग नदी, तालाब में तैरते कचरे को निकाल कर घाट में सुरक्षित स्थान पर रख रहे हैं जिसे नगर निगम प्रशासन कचरे को उठाकर ले जा रही है उम्मीद है हमेशा ऐसे ही कचरे को उठाकर लेकर जाती रहेगी। इस नदी,तालाब एवं मंदिर में आए लोगों को कचरा इधर उधर न फेंक कर निर्धारित स्थान में डालने के लिए जागरूक किया एवं सभी स्थानों पर आए लोगों को बैनर,नारे, स्लोगन, कविता के माध्यम से नदी,तालाब परिसर, मंदिर परिसर, सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता बनाए रखने तथा तालाब, नदी के पानी को साफ सुथरा रखने की अपील की। तालाब, नदी परिसर में लगे पौधों की देखभाल कर सफाई पश्चात "जल है तो बल है।" "जल ही जीवन धारा है, जिसने हमें संवारा है।" "जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ।" "पौधे लगाकर पेड़ बनाओ, जीवन में खुशियॉं बरसाओ।" "नशे का होना आदी, घर परिवार की है बर्बादी।" " जितने काटोगे पेड़ उससे अधिक हम लगाएंगे। जमीन कम पड़ेगी तो क्या हुआ आसमान में भी उगाएंगे।।" नारे के द्वारा लोगों को स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधारोपण , पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति के लिए जागरूक किया।स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम हर वर्ष गर्मी पूर्व इस नदी ,तालाब पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती है, किसी वर्ष निगम प्रशासन भी हमारे साथ होती है। हर वर्ष यहां तालाब में कुंड निर्माण के लिए समाचार पत्रों के माध्यम से स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा निवेदन किया जा रहा है,आज भी इस समाचार के माध्यम से यह निवेदन किया जा रहा है।साफ-सफाई होने के बाद तालाब में पानी भरना उचित होता है। जिससे पानी साफ सुथरा रहता है।सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे कम से कम पूजन सामग्री का उपयोग करें और झिल्ली का ताकि तालाब , नदी में कम सामग्री ठंडा हो जिसे नगर निगम प्रशासन द्वारा आसानी से बाहर निकाला जा सके जिससे दुर्गंध, गंदगी न हो क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। "स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या हल"। मैं इस समाचार के माध्यम से प्रशासन से निवेदन करता हूं कि इस तालाब में पूजन सामग्री ठंडा करने के लिए एक कुंड का निर्माण कर दिया जाय जिससे तालाब का पानी साफ सुथरा रहेगा स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती थनेश्वरी हरदेल ने कहा स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति जागरूकता अभियान चलाकर स्वयं कचरा,गंदगी उठाकर स्वच्छता ,जल संरक्षण, नशामुक्ति,पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण अभियान कर समाज के हर वर्ग को प्रेरित करने का कार्य कर रही है।आप सभी इस पर अमल कर अपने अपने आसपास स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण, नशामुक्ति, पौधारोपण का कार्य कर और लोगों को जागरूक करने का कार्य करें।

इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, प्रदेश सचिव आशीष कुमार दिल्लीवार,संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या थनेश्वरी हरदेल,राजेंद्र कुमार साहू,टीनल हरदेल,नरेंद्र देशमुख, मनीष कुमार,डॉ हामेश्वर देशमुख, महेंद्र यादव, चितरंजन दुर्गा देशमुख, कार्तिक राम चंद्राकर,डेरहा देशमुख सुरेगॉंव से, टिकेंद्र हरदेल बालोद से,भागीरथी सिन्हा, दाऊलाल बघेल,श्वेता जैन, निकिता जयेश शिंगणे,भानु शंकर बेलचंदन, एवं अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Post a Comment

और नया पुराने