Top News

जिला साहू संघ दुर्ग लोक कल्याण एवं रोग निदान, सर्व जन हितार्थ के उद्देश्य को लेकर उक्त शिविर का आयोजन आज दिनाँक 8 से 14 जून तक.

 

दुर्ग - मानव सेवा ही माधव सेवा है इस उद्देश्य को लेकर जिला साहू संघ, दुर्ग द्वारा साहू सदन, केलाबाड़ी दुर्ग द्वारा एक्यूप्रेशर, वाइब्रेशन, सुजोक, प्राकृतिक, चिकित्सा शिविर जिसमें  घुटनों का दर्द, सर्वाइकल दर्द, साईटिका, कमर दर्द, जोड़ो का दर्द, वैरिकोस, लकवा, बवासीर, जैसे गंभीर बीमारियों का उपचार होगा जिसका आज विधिवत शुभारंभ हमारी आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की आरती कर किया गया । जिला साहू संघ दुर्ग लोक कल्याण एवं रोग निदान, सर्व जन हितार्थ के उद्देश्य को लेकर उक्त शिविर का आयोजन से एक सप्ताह तक करने जा रही है । उपचार दिनांक 08 से 14 जून एवं समय प्रतिदिन प्रातः 8.30 बजे से 12.30 तक एवं संध्या 4.30 से 9.00 तक निशुल्क सेवा दी जाएगी । मात्र एक बार पंजीयन के समय ही 100 रुपए अंशदान के रूप में लिया जायेगा । शिविर का आयोजन जिला साहू संघ कर तो रही परन्तु उपचार हेतु सभी धर्म, समुदाय एवं पंथ के मरीज बंधुगण एवं भगिनी इस शिविर का लाभ उठाते हुए स्वास्थ्य लाभ ले सकते है ऐसा आग्रह निवेदित करते हुए यह जानकारी दुर्ग जिलाध्यक्ष नंदलाल साहू ने दी। इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर के अभिनव प्रयास की प्रशंसा करते हुए दुर्ग जिला साहू संघ के क्रमशः प्रमुख सलाहकार रमेश साहू (पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष), डॉ. जी. आर. साहू, श्रीमती यमला साहू, लखन साहू, ईजी. प्रेम शंकर साहू, संगठन सचिव एवं पार्षद श्रीमती सविता पोषण साहू ने अपने अपने विचार रखे । 

उपाध्यक्ष डॉ भारती साहू, छात्रावास अधीक्षक सुनील साहू, जिला सह मीडिया प्रभारी पोषण साहू, प्रचार प्रसार सचिव कुलदीप साहू, के पी साहू, महिला जिला संयोजिका श्रीमती ललेश्वरी साहू, भुनेश्वरी साहू, हेमलाल साहू एवं उपचारार्थ हेतु पंजीयन कराने पूर्व डी एस पी सुभाष चौधरी, कुन्दन साहू, तीरथ साहू, शेफाली सरकार, सैय्यद अहमद अली, मीनाक्षी साहू, ममता बारापात्रे, दाऊराम, अयोध्या प्रसाद, श्याम लाल, बिसेसर राम सिन्हा, दिनेश चंद्र, गुलाब राव, देवाशीष सरकार सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने