दुर्ग -13 अप्रैलप्रधानमंत्री आवास योजना के घटक “मोर मकान–मोर आस” अंतर्गत आपत्ति एवं दावा प्रक्रिया के संपादन पश्चात अंतिम पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी कर दी गई है।
नगर निगम द्वारा जारी इस सूची में उन सभी आवेदकों का अंतिम निर्णय शामिल है, जिनके आवेदन पर आपत्तियां एवं दावे प्राप्त हुए थे। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच एवं निराकरण के बाद अब अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है।
जारी सूची को नागरिक विभागीय वेबसाइट www.municipalcorporationdurg.in� पर देख सकते हैं।
इसके साथ ही यह सूची नगर निगम के मुख्य कार्यालय एवं डाटा सेंटर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में भी चस्पा की गई है, जिससे आमजन आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें।
नगर निगम प्रशासन ने हितग्राहियों से अपील की है कि वे सूची का अवलोकन कर अपनी स्थिति की जानकारी प्राप्त करें.

एक टिप्पणी भेजें