महासमुंद - महिला दिवस के अवसर पर समाजसेवा की मिसाल पेश कर रहीं समाजसेविका श्रीमती उषा साहू बुजुर्गों के लिए सहारा बनकर सामने आई हैं। उनके द्वारा स्थापित संस्था माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन के माध्यम से पिछले एक वर्ष से “वरिष्ठजन सेवा सदन” का संचालन किया जा रहा है, जहाँ बेसहारा और जरूरतमंद बुजुर्गों को भोजन, आवास और स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
समाज के सहयोग से चल रहा सेवा कार्य संस्था के संचालन में समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग मिल रहा है। इसमें समाजसेवी, उद्योगपति, जनप्रतिनिधि और पत्रकारगण शामिल हैं, जो आपसी सहभागिता और सहयोग से इस सेवा कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। सभी के सामूहिक प्रयास से बुजुर्गों को बेहतर देखभाल, पोषण आहार और पारिवारिक वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।
महिला दिवस पर प्रेरणादायी उदाहरण महिला दिवस के अवसर पर उषा साहू का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणा बनकर उभर रहा है। उनकी पहल यह संदेश देती है कि यदि सेवा का संकल्प और समाज का सहयोग मिल जाए तो जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। बेसहारा बुजुर्गों को सम्मान और सहारा देने का यह कार्य न केवल समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।





एक टिप्पणी भेजें