Top News

मोहम्मद यूनुस राजवानी को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का शहर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया .

महासमुंद - भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक विस्तार की दिशा में निरंतर सक्रिय है। इसी कड़ी में पार्टी नेतृत्व द्वारा मोहम्मद यूनुस राजवानी को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का शहर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद युनुश राजवानी को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को नई मजबूती मिलेगी और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकेगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष मोहम्मद युनुश राजवानी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने एवं समाज को जोड़ने का संकल्प भी व्यक्त किया है।

Post a Comment

और नया पुराने