Top News

11 नवंबर से 4 दिवसीय दंतेवाड़ा से रायपुर हिन्दू राष्ट्र मोर्चा - (श्री परिहार) (छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण शिव सेना आंदोलन की देन )

दुर्ग - शिव सेना जिला ईकाई द्वारा उमरपोटी स्थित मानस भवन में शिव सेना द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है इस कार्यक्रम में शिव सेना प्रदेश प्रमुख श्री धनंजय सिंह परिहार /भारतीय कामगार सेना प्रदेश अध्यक्ष श्री मधुकर पांडे प्रदेश महासचिव श्री रेशम जांगड़े/एच एन पालीवाल/संजय नाग संभाग प्रमुख श्री राकेश श्रीवास्तव सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारी भाग लिए और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किए

शिव सेना जिला प्रमुख श्री सम्राट सिंह एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री योगेश का नेकर ने कहा कि उमरपोटी में शिव सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिव सेना द्वारा 11 नवंबर से 14 नवंबर तक 4 दिवसीय दंतेवाड़ा से रायपुर हिन्दू राष्ट्र मोर्चा को सफल बनाने गौ वंश रक्षा महा हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने वाले शिव सैनिकों का सम्मान सक्रिय शिव सैनिकों की नियुक्ति के साथ दुर्ग संभाग ईकाई द्वारा 1986 शिव सेना स्थापना वर्ष से लगातार छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण को लेकर संघर्ष करने वाले शिव सेना प्रदेश प्रमुख श्री धनंजय सिंह परिहार का सम्मान किया गया .


जिला प्रमुख श्री सम्राट सिंह ने कहा कि गौ वंश रक्षा महा हस्ताक्षर अभियान को जिले में सफल बनाने वाले शिव ग्रामीण अध्यक्ष श्री योगेश कानेकर सहित अन्य शिव सैनिकों का सम्मान किया गया बढ़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा शिव सेना पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण शिव सेना द्वारा 1986 से लगातार पद यात्रा भोपाल प्रदर्शन/दिल्ली जंतर-मंतर में विशाल प्रदर्शन की देन है 11 नवंबर से 14 नवंबर दंतेवाड़ा से राजधानी रायपुर तक हिन्दू राष्ट्र मोर्चा निकाली जा रही इस मोर्चा में गौ माता को राज माता का दर्जा/ गौहत्या करने वाले पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग सहित अन्य मांग शामिल हैं 

 आज इस कार्यक्रम में शिव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव राम केसरवानी/प्रदेश संगठन श्री राजेश ठावरे/शंकर चैनानी डॉ संजीव कुमार देव प्रकाश /भविष्य विसकर्मा /राहुल सेना/अभय गिरी श्री दुर्गा महतो/श्री रेणुका ठाकुर /तोमेश ठाकुर /अभय गिरी    सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक एवं महिला सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे

Post a Comment

और नया पुराने