दुर्ग - ग्राम पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में 36 पोर्ट कोलिहापुरी में "पंचायत सचिव पदस्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पंचायत सचिवों को स्मृति चिन्ह एवं शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *दुर्ग लोकसभा सांसद माननीय विजय बघेल जी* एवं *दुर्ग ग्रामीण विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी* विशेष रूप से उपस्थित रहे।
*माननीय सांसद विजय बघेल जी* ने अपने उद्बोधन में कहा कि "पंचायत सचिव हमारे लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं। गांव के विकास, शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में आप सभी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। आपने अपने सेवाकाल में जो मेहनत और निष्ठा दिखाई है, वह पूरे समाज के लिए उदाहरण है। आज जिन साथियों को सम्मानित किया जा रहा है, उन्होंने अपना पूरा जीवन ग्रामीण विकास के लिए समर्पित किया है। मैं उन सभी रिटायर साथियों को नमन करता हूं और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करता हूं। शासन हमेशा आपके साथ खड़ा है।
विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि "पंचायत सचिव साथी गांव और शासन के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक की हर सरकारी योजना आप ही के माध्यम से आम जनता तक पहुंचती है। आप लोगों ने कोरोना काल में भी घर-घर जाकर सेवा की, टीकाकरण और राहत कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज जो साथी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनका अनुभव नई पीढ़ी के सचिवों के लिए प्रेरणा बनेगा। मैं संगठन से आग्रह करता हूं कि रिटायर साथियों का सम्मान हर साल किया जाए। आप सभी के स्वास्थ्य, दीर्घायु और खुशहाल जीवन की मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
इस अवसर पर *प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र पैकरा, जिला अध्यक्ष महेन्द्र साहू, संयोजक कमल वर्मा, सचिव राजेश चटर्जी, जिला सह-संयोजक विजय लहरे, उपसंचालक आकाश सोनी, पशु विभाग जिला अध्यक्ष सुरेश साहू, पाटन जनपद पंचायत C.E.O. महेन्द्र जांगड़े, धमधा C.E.O. किरण कौशिक, ऋचा शर्मा* सहित जिले भर के समस्त पंचायत सचिव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने सचिवों के योगदान को सराहा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



एक टिप्पणी भेजें