जगदलपुर - आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केंद्र में बैठी भाजपा की मोदी व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण बेतहाशा बढ़ती मंहगाई, घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि के विरोध में शहर के हृदय स्थल गोलबाजार चौंक में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया ....*
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने के बजाय लगातार जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम कर रही है ये सरकार सिर्फ पूंजिपतियों को लाभ पहुंचाने वाली सरकार है केंद्र की मोदी सरकार ने चुनाव समाप्त होते ही जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया।पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम पहले से ही आसमान छू रहे हैं हैं,आम आदमी का जीवन बेहद कठिन व बजट पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है।इस सरकार से आज हर वर्ग महंगाई से त्रस्त है। केंद्र की भाजपा सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से गरीब, मध्यमवर्गीय एवं गृहिणियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने से छोटे व्यापारियों, होटल व्यवसायियों एवं दुकानदारों की परेशानियां बढ़ गई हैं।दाम बढ़ने से होटल, रेस्तरां और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जिसका बुरा असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है।मोदी सरकार ने आज कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में एक मुश्त ₹993 की अभूतपूर्व बढ़ोतरी कर दी है, जबकि गरीब, प्रवासी मजदूरों और छोटे परिवारों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलो सिलेंडर के दाम भी ₹261 बढ़ा दिए गए हैं।बीते पांच माह में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कुल ₹1510 की वृद्धि हो चुकी है इस नई बढ़ोतरी से मंदी की मार झेल रहे उद्योगों और रोजगार संकट से जूझ रहे मजदूरों पर और गहरा संकट मंडराएगा।इस सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है गरीब एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए गैस सिलेंडर भरवाना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। सिर्फ और सिर्फ पूंजिपतियों को लाभ पहुंचाने वाली भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को हमेशा नजरअंदाज कर केवल अपने मित्रों उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का ही कार्य कर रही है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मौर्य ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने चुनाव के दौरान पहले ही जिस आर्थिक दबाव और महंगाई को लेकर जनता को आगाह किया था,आज उनकी वह बातें पूरी तरह सच साबित हो रही है। भारतीय जनता पार्टी चुनाव तक राहत का झूठा माहौल दिखाती रही और चुनाव खत्म होते ही अपना चाल चरित्र उजागर कर दिया भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता को मंहगाई की गर्मी झेलनी पड़ रही है।कांग्रेस पार्टी सख्त चेतावनी देती है कि यदि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार आवश्यक वस्तुओं के साथ साथ जल्द ही घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी जनता के हित में व्यापक और उग्र जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।*
पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि बेरोजगारी, बढ़ती कीमतें और किसानों की समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं पहले से मंहगी है और रसोई गैस व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों वृद्धि कर जनता की जेब काट रही है सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है। मध्यम वर्ग,किसान,मजदूर और छोटे व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। वहीं आम नागरिक बड़ती महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं। सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है।आम परिवारों का बजट दिनों दिन लगातार बिगड़ता जा रहा है मगर सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि पेट्रोल डीजल व आवश्यक वस्तुओं सहित घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को नियंत्रण कर आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठया जाएं।अन्यथा कांग्रेस पार्टी और भी उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी।
इस दौरान ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला,पूर्व सभापति कविता साहू,उपनेता नगर निगम कोमल सेना,महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संकल्प दुबे,महामंत्री अभिषेक नायडू,जाहिद हुसैन,अनुराग महतो,सुषमा सुता,नीतीश शर्मा,कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी,यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा,अवधेश झा,ब्लॉक अध्यक्षगण, बलराम यादव, संतोष सेठिया,महादेव नाग,अंगद त्रिपाठी,हरिशंकर,प्रशांत जैन,बबली खान, हेमू उपाध्याय,ललिता राव,विजेन्द्र ठाकुर,एस नीला,ज्योति राव, शादाब अहमद,अंकित सिंह, मनिता राऊत,रंगा राव,महेश ठाकुर,शंकर सेन,मोहसिन खान,अयाज खान, सुनीता दास,गुरमीत कौर,गौरी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें