(भिलाई- दुर्ग ) -दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने आज सेक्टर-04, भिलाई स्थित बी.एस.पी. अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अत्याधुनिक "मोबाइल फॉरेंसिक वैन" का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पुलिस को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
श्री चंद्राकर ने कहा, "मोबाइल फॉरेंसिक वैन के शुभारंभ से अपराधों की जांच प्रक्रिया और अधिक वैज्ञानिक, त्वरित एवं प्रभावी होगी। आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित यह वैन घटनास्थल पर ही साक्ष्यों के संकलन एवं परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे अपराधों के शीघ्र निराकरण में सहायता मिलेगी और दोषियों को जल्द सजा दिलाना संभव होगा।"
विधायक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विजन है कि पुलिस स्मार्ट पुलिसिंग के माध्यम से जनता की मित्र बने। यह वैन उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे न केवल जांच में पारदर्शिता आएगी बल्कि पीड़ितों को भी शीघ्र न्याय मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से आधुनिक पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने हेतु सकारात्मक चर्चा की। उन्होंने फॉरेंसिक टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक के उपयोग से अपराध नियंत्रण में निश्चित रूप से मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में *दुर्ग संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर जी, दुर्ग संभाग आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य जी, प्रभारी अधिकारी डॉ. पंकज ताम्रकर जी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल जी, एडिशनल एसपी श्री सुखनंदन राठौर जी, श्री सत्यप्रकाश तिवारी जी* सहित पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें