Top News

साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं प्रकाश व्यवस्था के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा।

 

दुर्ग -16 मई नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 से 20 तक के विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं की समीक्षा को लेकर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शुक्रवार शाम डाटा सेंटर में बैठक आयोजित की। बैठक में एमआईसी सदस्य, संबंधित वार्डों के पार्षद एवं निगम अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान वार्डवार समस्याओं एवं आवश्यक विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पार्षदों ने रखी वार्डों की प्रमुख समस्याएं

बैठक में महापौर श्रीमती बाघमार ने वार्ड क्रमांक 11 से 20 तक के पार्षदों से बारी-बारी उनके क्षेत्रों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। पार्षदों ने साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क एवं नाली निर्माण, पाइपलाइन विस्तार, पाइपलाइन लीकेज, बोर रिपेयरिंग, सुलभ शौचालयों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था तथा नालियों की सफाई से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

बिना अनुमति नए नल कनेक्शन पर रहेगी रोक,

महापौर अलका बाघमार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिना बिल्डिंग परमिशन किसी भी नए नल कनेक्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर निजी नल कनेक्शन होने के बावजूद सार्वजनिक नल चालू हैं, जिससे अनावश्यक जल व्यय हो रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश. 

महापौर ने अधिकारियों से कहा कि पार्षदों द्वारा उठाई गई समस्याओं का निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए तथा कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित वार्ड पार्षदों को इसकी जानकारी भी दी जाए। उन्होंने सड़क सीमा क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने एवं शहर के मुख्य मार्गों सहित सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, निलेश अग्रवाल, ललिता ठाकुर, आशीष चन्द्राकर, खिलावन मटियारा, रंजीता पाटिल, युवराज कुंजाम, अजित वैध, सुरूचि उमरे, सावित्री दमाहे, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, प्रकाश चंद थवानी, सहायक अभियंता गिरीश दीवान सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने