दुर्ग - सुपेला थाना क्षेत्र के स्मृति नगर चौकी पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने के मामले में फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कोहका निवासी मोहन रामटेके (42 वर्ष) 28 मार्च 2026 को अपने घर में मृत पाए गए थे। मर्ग जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों द्वारा 1 लाख रुपये की मांग को लेकर लगातार घर जाकर और फोन पर मृतक को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी दबाव से परेशान होकर मृतक ने आत्महत्या कर ली।जांच के बाद सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 457/2026 के तहत धारा 108, 3(5) BNS में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि फरार आरोपिया सोनिया गोस्वामी को 6 अप्रैल 2026 को ग्राम जेवरासिरसा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपिया को न्यायालय में पेश कर दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
वारदात का कारण - पैसों की मांग को लेकर लगातार मानसिक प्रताड़ना
स्थान: हाउसिंग बोर्ड कोहका, चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग
सोनिया गोस्वामी, निवासी ग्राम जेवरासिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग
प्रकरण से संबंधित दस्तावेज और मोबाइल साक्ष्य

एक टिप्पणी भेजें