दुर्ग - 1 अप्रैल नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत गोकुल नगर योजना, पुलगांव स्थित रिक्त भूखण्डों के आबंटन हेतु पूर्व में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित समयावधि में इच्छुक आवेदकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए हैं।
आवेदकों की सूची सूचना पटल पर चस्पा,प्राप्त सभी आवेदनों के आधार पर आवेदकों की सूची तैयार कर ली गई है, जिसे नगर पालिक निगम कार्यालय के सूचना पटल पर सार्वजनिक रूप से चस्पा कर दिया गया है, ताकि आम नागरिक इसकी जानकारी प्राप्त कर सकें।
दावा-आपत्ति आमंत्रित उक्त सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की त्रुटि, आपत्ति या दावा होने की स्थिति में संबंधित आवेदक या नागरिकों से दावा-आपत्ति आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु की जा रही है।
10 अप्रैल तक कर सकते हैं आपत्ति प्रस्तुत,
दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि तक अपना दावा या आपत्ति निगम कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा सभी संबंधितों से समय-सीमा का पालन करने की अपील की गई है।


एक टिप्पणी भेजें