Top News

अंडा थाना में महिला कमांडो का सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन आयोजित .


अंडा - श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल के दिशा निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणी शंकर चंद्रा के नेतृत्व में, श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुप लकडा पाटन, श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डॉ. चित्रा वर्मा के मार्ग दर्शन में आज दिनांक 20.02.2026 को थाना अंडा परिसर में महिला कमांडो के लिए सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग जिले सहित लगभग 40 गांवों की महिला कमांडो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मरक्षा, आपदा प्रबंधन, सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ नशा मुक्ति अभियान के प्रति जागरूक करना था ।

महिला कमाण्डो में थाना अण्डा, थाना पुलगांव, चौक अंजोरा, नगपुरा, जेवरासिरसा, थाना बोरी चौकी लिटिया-सेमरिया के महिला कमाण्डो करीबन 500 की संख्या में उपस्थित हुए। महिला कमाण्डो को पदमश्री शमशाद बेगम समाजिक कार्यकर्ता, संस्थापिका महिला कमाण्डो एवं रसीद खान (सचिव महिला कमाण्डो) के द्वारा महिला कमाण्डो के उद्देश्य एवं कार्यशैली से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला सेनानी श्री नागेन्द्र सिंह एवं SDRF के टीम के द्वारा महिला कमाण्डो को प्राकृतिक आपदा बाढ़, भूकंप, आगजनी से बचने के तरीके से अवगत कराया । यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और नशा मुक्ति अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आत्मविश्वास के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगेआ रही हैं। अंत में उपस्थित सभी महिला कमांडो ने "सशक्त नारी मुक्त समाज – सुरक्षित समाज" का सामूहिक संकल्प लिया ।

Post a Comment

और नया पुराने