Top News

दुर्ग (सेलूद) हमाल संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन .

जिला दुर्ग - सेलूद धान संग्रह केंद्र में धान भूसी फड़ी की कमी के कारण गाड़ी खाली नहीं होने से काम बंद होने को लेकर हमाल संघ ने दुर्ग जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

हमाल संघ द्वारा धान संग्रहण केंद्र सेलुद में गाड़ियों से धान खाली करने का कार्य करीब 20 वर्षों से करते आ रहे है। धान संग्रहण केंद्र में स्टेक लगाने के लिए भूसा नहीं होने के कारण स्टेक नहीं बन पा रहा है जिसके कारण गाड़ी खाली नहीं हो पा रही है। यहां पर 200 हमाल कार्यरत है। रोज 100 गाड़िया खाली करने की हमारी क्षमता है लेकिन यहां 30 से 35 गाड़िया ही खाली हो रही है। इतनी कम गाड़िया खाली होने से रोजी रोटी की समस्या आ गई है। जिसे लेकर इसकी जानकारी कई बार डी.एम.ओ. दुर्ग को भी दीया गया है। लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण हमाल संघ ने दुर्ग जिला कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से सूचित कर उचित कार्यवाही करने का निवेदन किया।

Post a Comment

और नया पुराने