दुर्ग - आज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत रूआबांधा बस्ती दुर्गा मंच पर रिसाली भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 भाषण का श्रवण किया। ललित चंद्राकर ने बताया कि यह ऐतिहासिक बजट कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है।यह बजट जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए सार्वजनिक निवेश, सुदृढ़ वित्तीय तंत्र, कृषि-ग्रामीण सशक्तिकरण, उद्योग और रोज़गार सृजन को गति देकर आर्थिक विकास को नई दिशा देगा। जब आम नागरिकों को अधिक सुविधाएँ, अवसर और आधारभूत संरचना मिलेगी, तब विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुँचेगा और निश्चित ही हमारे छत्तीसगढ़ को विकास की नई संभावनाएँ मिलेंगी।*
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 7% की दर से सतत प्रगति कर रही है। सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ तैयार यह बजट आयुष, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, जलमार्ग, हाई-स्पीड रेल, मेडिकल टूरिज्म, बायोफार्मा निवेश तथा शहरी-ग्रामीण आधारभूत ढाँचे के विस्तार से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में सशक्त कदम है।*
*यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के लोगों के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करेगा।*
यह बजट युवाओं की आकांक्षाओं को साकार करने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा देश के समग्र और समावेशी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम है।
विधायक ललित चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से मैं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को इस ऐतिहासिक, विकासशील और जनकल्याणकारी बजट के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूं।
इस अवसर पर जिला मंत्री गायत्री वर्मा मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू महामंत्री दशरथ साहू नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू पार्षद सविता धवस,सारिका साहू, राकेश त्रिपाठी अजीत चौधरी प्रेमचंद साहू संस्कृति वर्मा करुणा यादव श्वेता यादव पुनीत यादव शकुंतला दास उषा साहू खिलेश्वरी ढालेंद्र पुष्प लता देशमुख श्रीमती बानू साहू, विकास कुलश्रेष्ठ दामन सार्वा, राज जैन, केशव कोसरे, कमलेश हिरवानी, प्रवीण,राजपूत, सचिन गोस्वामी, सुनील जैन, हीरालाल सिन्हा राजकुमार जैन विनोद खैरवार विक्रम सिंह विष्णु कुमार जग्गू यादव पुनीत यादव मनहरण ठाकुर बीजेन्द्र रात्रे, शुभा रजक नारायण सिंह राजपूत केशव कोसरे ब्रिजेश साहू विजय कुमार जैन राणा मुखर्जी,के. पी.बधेल सुनील जैन, बबलू सार्वा सुभाष रजक, सहित बड़ी सख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें