Top News

राजपूत समाज 1282 के केंद्रीय महिला मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार, विभिन्न पदों पर महिलाओं का मनोनयन कर जिम्मेदारी सौंपी गई .

दुर्ग - राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ (पंजीयन क्रमांक 1282) के केंद्रीय महिला मंडल द्वारा समाज में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। यह कार्यक्रम दुर्ग के शंकर नगर स्थित महाराणा प्रताप मंगल भवन में आयोजित किया गया, जहाँ समाज से जुड़ी विभिन्न उपसमितियों की महिला पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह ने की,  समाज में महिलाओं की सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और आगामी सामाजिक गतिविधियों में उनके बढ़ते योगदान को ध्यान में रखते हुए नए पदों पर अनुभवी महिलाओं का मनोनयन किया गया।


अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा कि समाज की उन्नति में महिलाओं की भागीदारी हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। वर्तमान समय में उनकी भूमिका और अधिक बढ़ी है, इसलिए संगठनात्मक मजबूती के लिए नए चेहरों को जिम्मेदारी देना आवश्यक है।

कार्यकारिणी विस्तार के अंतर्गत जिन प्रमुख महिलाओं को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं, उनमें—

श्रीमती सविता राजपूत को दुर्ग जिले की संरक्षक,

श्रीमती पुष्पा ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष (दुर्ग),

श्रीमती सरला सिंह को उपाध्यक्ष (बिलासपुर),

श्रीमती प्रियंका सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष (रायपुर),

श्रीमती अलका सिंह को कोषाध्यक्ष (बिलासपुर),

श्रीमती विभा ठाकुर को सहसचिव (रायपुर),

श्रीमती संगीता बिसेन को जोन उपसचिव (बेमेतरा),

श्रीमती माधुरी ठाकुर को संगठन सचिव (राजनांदगांव जोन),

श्रीमती हेमकांता गौतम को प्रचार सचिव (रायपुर जोन) और श्रीमती शीला ठाकुर को सांस्कृतिक सचिव (दुर्ग जोन) की जिम्मेदारी दी गई।

इन सभी पदाधिकारियों ने समाज के प्रति समर्पण, कार्यशैली, सामाजिक सक्रियता और विभिन्न कार्यक्रमों में उनके योगदान के आधार पर अपनी-अपनी उपसमितियों से पहचान बनाई है। मनोनीत पदाधिकारियों ने इस जिम्मेदारी के लिए महिला मंडल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे समाज के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगी तथा महिलाओं के सशक्तिकरण और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएँगी।

इस अवसर पर केंद्रीय  महिला मंडल के पूर्व सचिव श्रीमती छाया राजपूत सहित समाज की लगभग 15 उपसमितियों के अध्यक्ष, सचिव और महिला मंडल की सक्रिय सदस्याएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इसके गठन से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के कल्याण के लिए नए और प्रभावी कार्यों को गति मिलेगी।

कार्यक्रम अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

और नया पुराने