Top News

छग मीडिया एसोसिएशन का संभाग स्तरीय बैठक दुर्ग में हुआ संपन्न ,,,

संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्य योजनाओं के बारे में व्यापक चर्चा कर निर्णय लिया गया ,,,

संभाग अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कहा संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए अनुशासन और सक्रियता जरूरी है ,,,



दुर्ग न्यूज़ / छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन सरंक्षक टी एस सिंह कंवर एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे के आदेशानुसार संभाग, जिला और ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुआ। जिसमे प्रदेश स्तर से आए निर्देशों एवं संघठन विस्तार के विषय में एवं विभिन्न विषयों में चर्चा कर आगामी कार्ययोजना प्रस्तावित किया गया। 

बैठक में मुख्य अतिथि बतौर, संभाग अध्यक्ष गोपी वर्मा, संभाग सचिव उमेश कोठले, संभाग उपाध्यक्ष हेमंत पाल एवं संभाग कोषाध्यक्ष लोकेश नाग, जिलाध्यक्ष दुर्ग अभिषेक साहू, दुर्ग जिला संगठन संयोजक रोहितास सिंह भुवाल, दिलीप कुर्रे पाटन, जिला दुर्ग महासचिव, किशोर साहू उतई दुर्ग जिला सचिव, खेमराज निषाद दुर्ग जिला सचिव, राजेश बंजारे उतई जिला दुर्ग उपाध्यक्ष, नरेंद्र यादव सदस्य दुर्ग, लक्ष्मण साहू सदस्य दुर्ग सहित खैरागढ़ मिडिया प्रभारी दिनुप्रकाश भारती उपस्थित रहे। 

बैठक की अध्यक्षता दुर्ग जिला अध्यक्ष अभिषेक साहू ने किया और आभार व्यक्त जिला सचिव खेमराज निषाद ने किया।

Post a Comment

और नया पुराने