Top News

प्रवेशोत्सव में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों से किये संवाद*

दुर्ग - शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के दीपकनगर और तितुरडीह स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तथा पंचशील नगर के शासकीय चंद्रशेखर आजाद विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किये। इस दौरान बच्चों को गणवेश एवं जूते भी वितरित किए गए।

 

  शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि नया शिक्षा सत्र बच्चों के नए सपनों और नई उम्मीदों की शुरुआत है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को अच्छा शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, ताकि वे अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल कर सकें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। स्कूलों में बेहतर अधोसंरचना, आधुनिक संसाधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

      कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने विद्यालय में स्थापित स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किये। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित शिक्षा से बच्चों को विषयों को समझने में आसानी होगी और वे भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार होंगे।

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव कक्षाओं में भी पहुंचे और बच्चों के बीच बैठकर उनसे पढ़ाई, पसंदीदा विषयों और भविष्य के सपनों पर चर्चा की। बच्चों का उत्साह, आत्मविश्वास और सीखने की जिज्ञासा देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की तथा मन लगाकर पढ़ाई करने और नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किये।

इस अवसर पर उन्होंने पालकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई पर ध्यान देने तथा शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने का आग्रह किये। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और पालकों के सहयोग से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

Post a Comment

और नया पुराने