दुर्ग - संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी। दुर्ग के एकमात्र शासकीय संगीत महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू हो गए हैं। ट्विन सिटी में कला के क्षेत्र में करियर बनाने का ये सुनहरा मौका है।
नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय, दुर्ग में Bachelor of Performing Arts यानी BPA-NEP पाठ्यक्रम में दाखिले शुरू हो गए हैं। मुख्य विषयों में हिंदुस्तानी वोकल, भरतनाट्यम, लोक संगीत, सुगम संगीत, ट्रेवल्स एंड टूरिज्म के साथ भाषा एवं साहित्य शामिल हैं।
महाविद्यालय में अनुभवी फैकल्टी, फ्रेंडली माहौल और स्किल एनहांसमेंट पर खास फोकस किया जाता है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए पंजीयन 18 मई 2026 से शुरू हो चुका है और अंतिम तिथि 16 जून 2026 तय की गई है।
कॉलेज प्रबंधन ने इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि जल्द महाविद्यालय पहुंचकर अपना स्थान सुरक्षित करें। संगीत से अपनी आत्मा को पहचान देने का ये बेहतरीन अवसर है।


एक टिप्पणी भेजें