दुर्ग - शनिवार को जहां जगह-जगह भजन संध्या का आयोजन हुआ तो मंडप में विराजे भगवान गणेश की आरती भी की गई। वही गणेश जी की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया गया।
जिला दुर्ग में भी कई जगह नगर में गणपति की प्रतिमा पंडालों में स्थापित की गई है। यहां पर सुबह शाम श्रद्धालु द्वारा पूजा पाठ व आरती किया जाता है। प्रसाद के रूप में मोदक, केला, सेव,किसमिस, मिश्री का भोग लगाया जा रहा है। वही दुर्ग गंजपारा वार्ड नंबर 37 में जय संतोषी गणेशोत्सव समिति द्वारा हर साल की तरह इस साल भी 11 दिनों तक गणपति बप्पा की विधिविधान से पूजा पाठ कर शनिवार को विदाई धूमधाम से की गई।विसर्जन के पूर्व गणपति बप्पा का अलौकिक सिंगार किया गया। ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए भक्त शिवनाथ नदी की ओर रवाना हुए। गंगा घाट पर भगवान गणेश की वापसी व कृपा और आशीर्वाद के लिए अनुष्ठान कर सुख शांति की कामना किया गया।
एक टिप्पणी भेजें