जगदलपुर-आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कॉन्टिनेंटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के विरुद्ध अनियमितताओं की जाँच व उचित कार्यवाही को लेकर कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन सौंपा .
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा शासन के स्पष्ट निर्देशों और नियमों के बावजूद, अस्पताल अस्पताल प्र प्रबंधन द्वारा प्रत्येक मरीज से परामर्श शुल्क के नाम पर 350/- रुपये की वसूली की जा रही है। यह सीधे तौर पर शासन के आदेशों की अवहेलना है।शासन की अति-महत्वपूर्ण योजना भायुष्मान भारत' के तहत पात्र BPL एवं APL कार्ड धारियों को इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों को इस योजना के लाभ से वंचित रखा जा रहा है, जो कि अत्यंत खेदजनक है।जिला अस्पताल एवं शहीद बलिराम कश्यप शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत अनुभवी डॉक्टरों को अस्पताल प्रबंधन द्वारा अनुचित लाभ और अधिक वेतन का प्रलोभन देकर अपने यहाँ रखा जा रहा है अस्पताल की स्थापना के समय प्रबंधन द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि वे बाहर के विशेषज्ञ चिकित्सकों को लाकर सेवा प्रदान करेंगे किंतु,स्थानीय सरकारी डॉक्टरों को तोड़ने के कारण जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज आने वाले गरीब मरीजों को विशेषज्ञ सेवाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आगे बताया हमारी स्पष्ट मांग है कि NMDC से मिल रहे करोड़ों रुपये के अनुदान को देखते हुए यहाँ मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की दरों पर ही सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। NMDC स्टील द्वारा इस अस्पताल के संचालन हेतु प्रतिवर्ष 53 करोड़ रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। जब ज़मीन, भवन और उपकरण शासकीय हैं और संचालन हेतु बड़ी राशि NMDC दे रहा है, तो प्रबंधन द्वारा 900/- रुपये OPD शुल्क और महंगी जाँच दरै वसूलना पूरी तरह अनुचित है। सरकार और अस्पताल प्रबंधन के बीच हुए प्रबंधन के बीच हुए संचालन अनुबंध (MOU) की शर्तों को पूरा करें. ताकि NMDC की फंडिंग का लाभ जनता को मिले।राज्यांश एवं पूर्व सरकार की प्रतिबद्धताः- वर्ष 2019-20 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने केंद्र की इस परियोजना में 40% राशि इसी शर्त पर दी थी कि यहाँ बस्तरवासियों को मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर सस्ती चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस वादे को वर्तमान में दरकिनार किया जा रहा है।
श्री मौर्य ने कहा कांग्रेस पार्टी आपसे आग्रह व अपेक्षा करती है कि उपरोक्त तथ्यों की गंभीरता को देखते हुए कॉन्ट्िनेंटल अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध उच्च स्तरीय जाँच के आदेश प्रदान करें। शासन के नियमों का उल्लंघन करने और जनमानस को प्रताड़ित करने के कारण अस्पताल पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि मरीजों को न्याय मिल सके।
इस ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना,प्रशांत जैन, यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा,महामंत्री अभिषेक नायडू,जाहिद हुसैन,अल्ताफ उल्ला खान, विजेन्द्र ठाकुर, नीतीश शर्मा,सलीम अली आदि मौजूद रहे।*
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें