Top News

ग्राम कोकड़ी में विकास को नई दिशा: विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ₹53.49 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया*

दुर्ग -दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत *ग्राम कोकड़ी* में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर *दुर्ग ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ललित चंद्राकर* ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यों की आधारशिला रखी।

*भूमिपूजन:* सामुदायिक भवन (₹12.00 लाख), रपटा निर्माण (₹19.80 लाख), निषाद भवन (₹10.00 लाख) 

*लोकार्पण:* आँगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 (₹11.69 लाख)  

*कुल योग: ₹53.49 लाख*

इस अवसर पर अपने संबोधन में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा “कोकड़ी के हर घर तक बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाना हमारा संकल्प है। सामुदायिक भवन और निषाद भवन से गाँव को सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों के लिए अपना स्थायी मंच मिलेगा—बैठक, भजन-कीर्तन, प्रशिक्षण और सामुदायिक निर्णय—सब एक छत के नीचे संभव होंगे। रपटा निर्माण बरसात में जल-निकासी की पुरानी समस्या का स्थायी समाधान देगा, जिससे खेत-खलिहान और घरों तक आवागमन सुरक्षित व निर्बाध रहेगा; कीचड़ और जलभराव से राहत मिलेगी।  

आँगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण हमारे नौनिहालों और मातृ-शक्ति के लिए नई सुबह है—यहाँ पोषण, टीकाकरण, स्वास्थ्य जाँच और प्रारंभिक शिक्षा एक साथ सुदृढ़ होंगी, जिससे आने वाली पीढ़ी अधिक स्वस्थ व सक्षम बनेगी।  

आगे श्री  चंद्राकर ने का क्षेत्र के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी। जो काम जनता माँगेगी, वही प्राथमिकता से होगा—और समय-सीमा में पूरा होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ गाँव-गाँव तक पहुँच रही हैं, और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ‘गारंटी’ को धरातल पर उतारकर हमने वादे निभाए हैं, आगे भी निभाएँगे। कोकड़ी को हम मिलकर स्वच्छ, सुगम और समृद्ध गाँव बनाएँगे।”

*उपस्थित गणमान्य:* जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला राजपूत, महामंत्री श्री चंदू देवांगन, सरपंच श्री युगल किशोर चंद्राकर, श्री राजू साहू, श्री रवि साहू; बूथ अध्यक्ष श्री लोचन प्रसाद साहू, श्री सुलेंद्र निर्मलकर, श्री अनिल कुमार; श्री दीना निषाद, श्री रघुनाथ निषाद, श्री शिव निषाद, श्री गोरेलाल निषाद; पंचगण श्री डुलेश्वर साहू, श्री खूबचंद नेताम, श्रीमती निर्मला मानिकपुरी, श्रीमती दुर्गा ठाकुर, श्रीमती उषा साहू, श्रीमती सरोज ठाकुर, श्री रामवतार यादव, श्री खिलेद्र साहू, श्री इतवारी ठाकुर, श्री सेवक निषाद, श्री दुर्जन यादव; सचिव श्री गैंदलाल व बड़ी संख्या में ग्रामवासी।

Post a Comment

और नया पुराने