दुर्ग - स्वच्छ धरा वेलफेयर का 162 वॉं स्वच्छता,जल संरक्षण जागरूकता अभियान शिव मंदिर, शिवनाथ नदी पर चला*। हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा लगातार 162 वें सप्ताह पर प्राचीन शिव मंदिर, शिवनाथ नदी मुक्ति धाम में स्वच्छता,जल संरक्षण, नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत प्राचीन शिव मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर झिल्ली,जूठे दोना,पत्तल, पानी पाऊच,पानी बोतल, खाना खजाना रेपर, बिस्किट रेपर, गुटखा पाउच,शोले मसाला मदिरा कांच की बोतल आदि को इकट्ठा कर निर्धारित स्थान पर डंप किया, जिसे निगम प्रशासन उठाकर ले जाएगी। मंदिर परिसर में कुछ असमाजिक तत्व शोले मसाला मदिरा का सेवन किए हैं,जिसकी जानकारी किसी को नहीं हो रही है स्वच्छ धरा वेलफेयर जब साफ सफाई की तब वहां ये जानकारी हुई, शोले मसाला मदिरा के आठ दस शीशी मिले। मंदिर परिसर में साफ-सफाई रहे करके मंदिर समिति जगह जगह डस्टबिन रखी है, फिर भी जनता कचरा बराबर डस्टबिन में न डालकर इधर उधर फेंक रही है, स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ इस समाचार के माध्यम से आम जनता से अपील करती है मंदिर परिसर में मदिरा का सेवन ना करें एवं कचरा डस्टबिन में ही डालें, ताकि प्राचीन शिव मंदिर मंदिर परिसर साफ सुथरा रहे। इसके पश्चात् शिवनाथ नदी के घाट पर नहाने आए देवनाथ सिन्हा द्वारा नदी के पानी में बहकर आए बदबूदार कचरे को निकाल कर किनारे पानी से दूर इकट्ठा कर रख दिया, जिसे नगर निगम प्रशासन उठाकर ले जाएगी। शिवनाथ नदी के घाट में आए लोगों को बैनर,नारे, स्लोगन, कविता के माध्यम से नदी परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा नदी के पानी को साफ सुथरा रखने की अपील की। इसके पश्चात पोस्टर के माध्यम से नशामुक्ति " नशे का होना आदी, घर परिवार की है बर्बादी" एवं जल संरक्षण "जल है तो,बल है" स्लोगन के साथ लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम हर वर्ष गर्मी पूर्व नदी की साफ-सफाई करती है, किसी वर्ष निगम प्रशासन भी हमारे साथ होती है। सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे कम से कम पूजन सामग्री का उपयोग करें और झिल्ली का ताकि शिवनाथ नदी में कम सामग्री ठंडा हो जिसे नगर निगम द्वारा आसानी से बाहर निकाला जा सके जिससे दुर्गंध, गंदगी न हो क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। "स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या हल।"
स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, छत्तीसगढ़ के सम्माननीय सदस्य श्री नरेंद्र बंछोर जी का कहना है कि स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति टीम जागरूकता अभियान चलाकर स्वयं कचरा,गंदगी उठाकर स्वच्छता कर समाज को इसके लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है।आप सभी इस पर अमल कर अपने अपने आसपास स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर और लोगों को जागरूक करने का काम करें।
इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, सदस्या श्रीमती निकिता शिंगणे, श्रीमती श्वेता जैन, श्रीमती सरोज टहनगुरिया,चितरंजन दुर्गा देशमुख, महेंद्र यादव, भानु शंकर बेलचंदन, राजू शर्मा, देवनाथ सिन्हा, दिनेश यादव, उर्मिला देवी शामिल हुए।
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें