Top News

छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाताजी की जयंती .

दुर्ग - छत्तीसगढ़ की पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी जी ने कहा कि,  छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माताजी भारतीय राजनीति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादाई व्यक्तित्व रही है । उनका जीवन समाज के कमजोर गरीब एवं वंचित वर्गों की सेवा के लिए समर्पित रहा है । उन्होंने विशेष रूप से दलित पिछड़े और महिलाओं के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया तथा समाज में समानता और न्याय की भावना को मजबूत करने का कार्य किया । 

          मिनी माता जी का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था । लेकिन अपने परिश्रम संघर्ष और सेवा भाव के कारण उन्होंने समाज में एक विशिष्ट स्थान प्राप्त किया । अभी छत्तीसगढ़ क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित होकर देश की संसद तक पहुंची और क्षेत्र के विकास सामाजिक न्याय तथा जनकल्याण के मुद्दों को मजबूती से संसद में उठाया।

 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सामाजिक न्याय,  समान अवसर और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने का कार्य किया । इसी विचारधारा के तहत कांग्रेस पार्टी ने मिनी माताजी जैसे समर्पित और समाजसेवी नेतृत्व को आगे बढ़ने का अवसर दिया । कांग्रेस पार्टी के मंच से उन्होंने जनता की आवाज को संसद तक पहुंचाया और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया । मिनी माता जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि  सेवा भावना और जनहित के प्रति समर्पण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है । आज भी उनका योगदान छत्तीसगढ़ के सहित पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है अंत में हमें मिनी माताजी के योगदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं और कांग्रेस पार्टी की जन सेवा की परंपरा को मजबूत करने का आह्वान करते हैं । 

"मिनी माता जी की जयंती पर भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं । 

Post a Comment

और नया पुराने