Top News

महासमुंद - माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन वरिष्ठ जन सेवा द्वारा मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धापूर्ण एवं भक्तिभाव से .

महासमुंद - शहर के इमली भाठा स्थित माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित वरिष्ठजन सेवा सदन में शिवरात्रि के पावन अवसर पर विविध आयोजन किया गया . इस शुभ दिवस पर  पहले शिव बारात निकाली गई। जिसमें आसपास के नागरिकगण और वरिष्ठजन,बच्चे शामिल हुए। पश्चात शिव-पार्वती का विवाह संपन्न कर पूजा अर्चना एवं रुद्राभिषेक प्रसाद वितरण किया गया.


संचालिका :- ऊषा साहू ने बताया कि  इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व पत्नी पार्वती की पूजा होती हैं और श्रद्धालुओं को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं


(इस महाशिव रात्रि के शुभ अवसर पर संस्था के सभी सदस्य व स्टॉफ उपस्थित रहे ).

*माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन (संचालिका - श्रीमती उषा साहू )* महासमुंद (छत्तीसगढ़)

Post a Comment

और नया पुराने