दुर्ग ,अंडा - यह दिवस 23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की ऐतिहासिक उपलब्धि की वर्षगांठ का प्रतीक है । इस मिशन के साथ, भारत विश्व स्तर पर चौथा देश बन गया - और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास उतरने वाला पहला देश।
दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (2025)
वर्ष 2025 का विषय है: “आर्यभट्ट से गगनयान: प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाएं जो भारत की खगोल शास्त्रीय विरासत से लेकर आगामी मानव अंतरिक्ष उड़ान (गगन यान) तक की यात्रा को दर्शाता है।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य श्रीमती व्ही पद्मावती, अटल लैब प्रभारी श्रीमती रेणुका चंद्राकर, श्रीमती सुमन मिश्रा के साथ मिशन शक्ति सेट ( चंद्रयान 4) के प्रशिक्षणार्थियो, कक्षा 10 वी, 11 वी व 12 वी के विद्यार्थियों की सहभागिता रही।
कक्षा 12 वी दिप्ती सिन्हा ने अंतरिक्ष दिवस के इतिहास को अन्य विद्यार्थियों को बताया .
एक टिप्पणी भेजें