Top News

लेंसकार्ट के विज्ञापन में मंगलसूत्र-तिलक पर रोक के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन, दुकानों पर जाकर लगाया भगवा तिलक*


दुर्ग-भिलाई - शिवसेना दुर्ग-भिलाई जिला अध्यक्ष सम्राट सिंह के नेतृत्व में आज लेंसकार्ट कंपनी के एक विज्ञापन का कड़ा विरोध किया गया। शिवसेना का आरोप है कि कंपनी ने अपने विज्ञापन में कलाकारों को मंगलसूत्र, तिलक और बिंदी लगाने की अनुमति नहीं दी, जिससे हिंदू संस्कृति का अपमान हुआ है।

इसके विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में स्थित सभी लेंसकार्ट शोरूम पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दुकान के मालिक और स्टाफ सदस्यों को भगवा तिलक लगाकर धर्म और संस्कृति की रक्षा का संदेश दिया। 

जिला अध्यक्ष सम्राट सिंह ने कहा, "मंगलसूत्र, तिलक और बिंदी हमारी सनातन संस्कृति की पहचान हैं। किसी भी कंपनी को हमारी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। लेंसकार्ट को अपना विज्ञापन तुरंत वापस लेना चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।"

शिवसेना ने चेतावनी दी कि यदि कंपनी ने जल्द माफी नहीं मांगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवसैनिक और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने